इंदौर के आजाद नगर थाना क्षेत्र में महिला के साथ ऑनलाइन धोखाधड़ी अज्ञात आरोपी की तलाश जारी

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के आजाद नगर थाना क्षेत्र में फिर एक महिला के साथ ऑनलाइन धोखाधड़ी की वारदात सामने आई है महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

मामला इंदौर के आजाद नगर थाना क्षेत्र का है जहां पुणे अपने रिश्तेदार के यहां मिलने आई रानी रेशमा अली ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई कि वह पुणे में रहती है और अपने रिश्तेदार के यहां पीटीसी मैं मिलने आई थी उसी दौरान उनके मोबाइल नंबर पर मैसेज आया कि आपका अकाउंट ब्लॉक हो गया है वही आपका डेबिट कार्ड भी ब्लॉक हो चुका है उसके बाद अज्ञात नंबर से फोन आया फोन रिसीव करते ही महिला के अकाउंट से रुपए कटने का मैसेज आया जिसमें अज्ञात आरोपी द्वारा दो ट्रांजैक्शन कर कुल 81 हजार रुपए अकाउंट से उड़ा लिया महिला की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है और जांच की जा रही है।

Exit mobile version