इंदौर के आजाद नगर क्षेत्र में मसाला कारोबारी के आत्महत्या मामले में तीन आरोपी को किया गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर के आजाद नगर क्षेत्र में मसाला कारोबारी ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर आत्महत्या कर ली थी इस पूरे मामले में पुलिस ने 3 लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है और पूरे मामले में उनसे काफी बारीकी से पूछताछ की जा रही है।

पूरा मामला इंदौर के आजाद नगर थाना क्षेत्र का है ,आजाद नगर थाना क्षेत्र में मसाला कारोबारी वीरेंद्र सेन के द्वारा एक वीडियो बनाकर पुलिस कमिश्नर से गुहार लगाई थी कि शंकर शर्मा, राजू पाल, सुनील रायकवार से उसने अपने कारोबार को बढ़ाने के लिए ब्याज पर तकरीबन दो लाख तीनों से मिला कर लिए हैं लेकिन 10% ब्याज के साथ अभी तक वह तीनों लोगों को 10 लाख रुपए से अधिक लौटा चुका है लेकिन उसके बाद भी तीनो लोग अलग-अलग तरह से उसे प्रताड़ित कर रहे हैं साथ ही जब भी वह पैसे देने से मना करता है तो उसके गोडाउन पर आकर उसके साथ बदसलूकी की जाती है जिसके कारण वह अपने बच्चों की स्कूल की फीस भी नहीं जमा कर पा रहा है इन सब बातों से परेशान होकर एक वीडियो बनाकर उसे वायरल कर दीया और फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली फिलहाल इस पूरे मामले में पुलिस ने काफी बारीकी से जांच पड़ताल करते हुए तीनों लोगों के खिलाफ आत्महत्या के प्रति उकसाने की धारा में प्रकरण दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है और उनसे काफी बारीकी से पूछताछ की जा रही है वहीं पूरे ही मामले में तकरीबन 200000 का लेन-देन की बात सामने आई है।

Exit mobile version