इंदौर के अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र मे बदमाश घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात सहित नगदी लेकर फरार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर शहर में लगातार चोरी के मामले रुकने का नाम ही नहीं ले रहे हैं ऐसा ही एक मामला इंदौर के अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र का सामने आया है जहां फरियादी ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी कि जब वह रात्रि के समय सो रहे थे तभी किसी अज्ञात बदमाश द्वारा घर के अंदर प्रवेश कर सोने चांदी के जेवरात और नकदी रुपए लेकर फरार हो गए फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है

दरअसल पूरा मामला इंदौर के अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र का है जहां मयंक अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र का रहने वाला है जहां सभी परिवार रात्रि में अपनी छत पर आराम कर रहे थे तभी कोई अज्ञात बदमाश फरियादी के घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात हॉर्स 1 लाख ₹ नगदी चोरी करके फरार हो गया है जब फरियादी सुबह उठकर देखा तो घर का सारा सामान अस्त-व्यस्त था और अलमारी का सारा सामान चोरी हो गया था जिसके बाद फरियादी ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई और पुलिस आसपास के लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगालने में जुटी

Exit mobile version