इंदौर के अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में सब्जी के रुपए लेनदेन को लेकर दो पक्षों का विवाद हो गया विवाद इतना बढ़ा कि बदमाशों ने युवक पर चाकू से हमला कर दिया जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया फरियादी की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर दो आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है
मामला अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र के सुदामा नगर रोड सर्विस रोड का है जहां सब्जी के रुपए के लेनदेन की बात को लेकर दो पक्षों का विवाद हो गया था जिसमें एक युवक को चाकू मारकर भी घायल कर दिया था डीसीपी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि सब्जी के रुपए लेनदेन को लेकर रामबाबू लोधी नामक युवक को बदमाश आशीष और उसका साथी सोनू सरदार ने मारपीट की थी और उसे चाकू मारकर घायल कर दिया था पूरे मामले में दोनों आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है जिन पर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है
