इंदौर के अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में एक युवक की दूसरी मंजिल से संतुलन बिगड़ने से नीचे गिर पड़ा जिसमें उसकी मौत हो गई सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया है
मामला इंदौर के अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र का है क्षेत्र में रहने वाला विकास नामक युवक इलेक्ट्रिशियन का काम कर रहा था वह एक निर्माणाधीन मकान में इलेक्ट्रिक का काम कर रहा था उसी दौरान वह दूसरी मंजिल से अचानक से संतुलन बिगड़ने से वह नीचे आ गिरा जिसमें उसके सर में चोट आई और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया है पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है
