इंदौर की सेंट्रल जेल में उज्जैन के पंडितजी ने कराया बंदियों से तर्पण 150 बंदी हुए शामिल

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

भारत संस्कृत और अनेकता में एकता का देश है यहां पर सभी त्योहार और शास्मे में काफी सौहार्दपूर्वक बनाई जाती और इसी के तहत इंदौर में पितृ पक्ष में जहां एक और तमाम स्थानों पर पूर्वजों की याद में कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं तो वहीं सेंट्रल जेल में भी बंदियों के पूर्वजों के लिए तर्पण का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें उज्जैन के पंडित श्याम जी महाराज द्वारा मंत्रो उपचार के साथ बंदियों से तर्पण कराया…।

इंदौर के सेंट्रल जेल में सभी त्योहार बड़े ही सौहार्द और एकता के साथ बनाए जाते हैं तो वहीं दूसरी ओर श्रद्धा पक्ष में पितरों के लिए तर्पण का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया इसको लेकर जेल अधीक्षक अलका सोनकर द्वारा बताया गया कि पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी श्राद्ध पक्ष में बंदी भाइयों के पितरों के तर्पण की व्यवस्था की गई है दरअसल तमाम नियम कायदों के कारण जो जेल में बंदी भाई हैं वह बाहर नहीं जा सकते लेकिन जेल परिसर में उनके लिए तर्पण की तमाम व्यवस्थाएं की गई हैं जिनमें मुख्य रूप से उज्जैन के पंडित श्री श्याम महाराज द्वारा नदी के घाट से विशेष मिट्टी और जल की व्यवस्था की गई है और जेल परिसर में ही एक नदी नुमा आकार देकर वहां पर नदी का जल भरा गया और फिर उसी में बंदी भाइयों ने अपने पूर्वजों के लिए तर्पण किया है बता दें 150 बंदी भाइयों ने इस तर्पण आयोजन में भाग लिया किसी ने अपने माता-पिता तो किसी ने दादा-दादी सहित अन्य पूर्वजों को याद करते हुए तर्पण किया है पंडित महाराज ने मंत्र उपचार के साथ ही उनसे जो गलतियां हुई है उसको लेकर भी एक अच्छे नागरिक और देशभक्त बने की कामना की गई है और सभी बंदी भाइयों ने अपने पूर्वजों को तर्पण कर अच्छे भविष्य की कामना की

Exit mobile version