इंदौर की विधानसभा क्रमांक दो और तीन में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर स्वच्छता के क्षेत्र में देश में अपनी पहचान बनाने वाला इंदौर अब जन स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी नया आयाम बनाने जा रहा है। जन स्वास्थ्य के क्षेत्र में होने वाली इस ऐतिहासिक पहल की शुरुआत विधानसभा दो और तीन वार्डों में शुरू होने जा रही है जिसकी शुरुआत भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के मार्गदर्शन में होगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर आम जनता और गरीब तबके के स्वास्थ्य को लेकर इंदौर की दो विधानसभा क्रमांक दो और तीन में ऐतिहासिक स्वास्थ्य परीक्षण और उपचार कार्यक्रम और शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसके तहत दोनों विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ता दोनों क्षेत्रों के पाच पाच वाड़ों में 10 सितंबर से 19 सितंबर तक स्वास्थ कर्मी की भूमिका निभाएंगे। उनके साथ लगभग 1000 डॉक्टर्स पैरामेडिकल स्टाफ और स्टाफ की टीम भी रहेगी।

इस बारे में जानकारी देते हुए भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि स्वास्थ दूतों की ये टीम इन वादों में घर घर जाकर एक मोबाइल एप्लीकेशन से परिवार के हर सदस्य के स्वास्थ्य की जानकारी लेकर हेल्थ कुंडली बनाएगी। इसके आधार पर मरीजों का डेटा इकट्ठा किया जाएगा और हेल्थ एंबेसेडर बने कार्यकर्ता मरीज को सेकेंडरी सेंटर पर ले जाएंगे जहां पर पीड़ित की संपूर्ण एक्सरे सोनोग्राफी, ईसीजी, सीटी स्कैन, एमआरआई एवं 154 तरह के टेस्ट भी निशुल्क किए जाएंगे और दवाइया भी निशुल्क दी जाएगी। जहां प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर इंदौर में विश्व विख्यात डॉक्टर्स का जमावड़ा लगेगा और सभी डॉक्टर्स निशुल्क उपचार और ऑपरेशन भी करेंगे।  विजयवर्गीय ने बताया कि जन स्वास्थ्य की इस ऐतिहासिक पहल के तीसरे चरण में गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों का इलाज किया जाएगा। इसके लिए 17 सितंबर को प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर विशाल शिविर लगाया जाएगा जिसमें देशभर के 150 से ज्यादा विशेषज्ञ डॉक्टर भाग लेंगे। इनमें कैंसर, हृदय किडनी, हड्डी, सीवर, फेफड़े, नेत्र रोग, न्यूरोलॉजी और शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर और हि मेडिकल साइंस, होम्योपैथी आयुर्वेद, सिद्ध, पूनानी और योग के विश्वात विशेष उपचार करेंगे नोगों को सर्जरी की जरूरत होगी उनकी सर्जरी भी निशुल्क करेंगे जिसमें योग और देश भर के शीर्षस्थ डॉक्टर्स, स्थानीय डॉक्टर्स, हॉस्पिटल, संस्थाओं आदि के सहयोग निशुल्क रहेगा। मरीज की संपूर्ण जॉब एवं दवाइया भी निशुल्क उपलब्ध करवाई जाएगी।

Exit mobile version