इंदौर की विजय नगर पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है वहीं पकड़े गए आरोपियों के पास से 65 लैपटॉप जब्त किए हैं जिनकी कीमत तकरीबन 15 लाख के आसपास आंकी जा रही है तो वहीं पकड़े गए आरोपी से पुलिस पूछताछ करने में जुटी हुई है और आने वाले दिनों में कुछ और बड़े खुलासे किए जाने की बात कही जा रही है।
इंदौर की विजय नगर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग 6 से 7 हजार रुपए में कंपनी के लैपटॉप बेच रहे हैं इसी सूचना के आधार पर विजय नगर पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया वहीं पकड़े गए आरोपियों से जब सख्ती से पूछताछ की गई तो उनके पास से 65 लैपटॉप एचपी कंपनी के जप्त हुए हैं जिसकी कीमत तकरीबन 15 लाख रुपए आकी जा रही है वहीं पुलिस ने इस पूरे मामले में आसिफ, जावेद ,गुलाम और रिफाकत को पकड़ा है वहीं पकड़े गए आरोपी कंजर गिरोह से जुड़े हुए थे और कंजर गिरोह के द्वारा जिस तरह से ट्रक की कटिंग कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया जाता था उन्हीं जगहों से यह लैपटॉप को लेकर आए थे और फिर इन्हें सस्ते दामों में बेचकर उनको पैसे चुकाने वाले थे लेकिन उसके पहले ही इंदौर की विजय नगर पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 65 लैपटॉप को जब्त कर पूरे मामले में पकड़ा गए ,आरोपी से पुलिस पूछताछ करने में जुटी है वहीं पकड़े गए आरोपियों ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि उन्होंने विनोद कंजर से यह माल खरीदा था और इसे बेचकर उसे कुछ और पैसे लौटाने थे लेकिन उसके पहले ही पुलिस ने इन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया आरोपी विनोद के खिलाफ देवास ओर देवास के आसपास के आगर मालवा सहित कई थानों में चोरी और ट्रक कटिंग के मामले दर्ज हैं फिलहाल इस पूरे मामले की सूचना विजय नगर पुलिस ने आगर मालवा पुलिस को भी दी गई है और आने वाले दिनों में पुलिस पकड़े गए आरोपियों से आगर मालवा पुलिस भी पूछताछ करने के लिए आ सकती है।
