इंदौर की विजय नगर थाना पुलिस ने फर्जी मार्कशीट बनाने वाले दो आरोपीयो को पकड़ने में सफलता हासिल की

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर की विजय नगर थाना पुलिस ने फर्जी मार्कशीट बनाने वाले दो आरोपीयो को पकड़ने में सफलता हासिल की है पकड़े गए आरोपीयो से पुलिस ने 08 मोबाइन फोन , तीन लेपटाप , कलर प्रिटर सहित माध्यमिक परिषद दिल्ली एंव उत्तरांखड राज्य ओपन एंव इडियन इंस्टीटयूट अल्ट्रा मेडिसिन तथा ग्लोबल युनिवसिटी की मार्कशीट और अन्य बोर्ड विश्विधालय की कोरी मार्कशीट बोर्ड और विश्वविधालय के होलोग्राम और सभी बोर्ड की सील भी जप्त की गई है दोनों आरोपीयो को पुलिस ने रांची झारखंड से गिरफ्तार किया है

दरसअल फरयादी आशीष श्रीवास्तव ने विजय नगर पुलिस को फर्जी मार्कशीट के बारे में शिकायत की थी जिस पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने रांची का रहने वाला दिनेश तिरोले जो कि इंदौर के खंडवा नाका में अपनी पहचान छुपाकर अपने बड़े भाई अमित के साथ रह रहा था वही दूसरा आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था जिसकी लोकेशन रांची झारखंड में मिली थी जहाँ पुलिस की एक टीम द्वारा कुमार आर्यन उर्फ मुकेश को रांची से गिरफ्तार किया गया जहाँ मुकेश और अमित बिहार से सभी विश्वविधालय एंव माध्यमिक शिक्षा परिषद दिल्ली की मार्कशीट जो बच्चे पढाई में कमजोर होते थे उनकी बगैर परीक्षा दिये ही फर्जी तरीके से 2 हजार , 5 हजार और 10 हजार रुपये में बनवा दिया करता था पुलिस ने मुकेश और अमित को गिरफ्तार कर लिया है बहरहाल पुलिस ने अब तक फर्जी मार्कशीट मामले में 35 लोगो को गिरफ्तार कर चुकी है और आने वाले दिनों में और भी कई आरोपी पुलिस गिरफ्त में आ सकते है

Exit mobile version