इंदौर की फाइबर फैक्ट्री में भीषण आग, कई किमी दूर से दिख रहा धुआं

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर में गर्मी की शुरुआत होते ही आगजनी की घटना भी सामने आई है इसी कड़ी में एक घटनाक्रम सामने आया इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में लसूड़िया थाना क्षेत्र में mr11 पर मौजूद फाइबर फैक्ट्री में अचानक से आगजनी की घटना सामने आई और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और फाइबर फैक्ट्री के पास में मौजूद एक और फैक्ट्री उसकी चपेट में आ गई इस तरह से वहां पर दो फैक्ट्रियों में भीषण आगजनी की घटना सामने आई जैसे ही पूरे मामले की जानकारी दमकल विभाग को लगी दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आगजनी की घटना पर काबू करने के प्रयास शुरू कर दिए लेकिन फैक्ट्रियों के आसपास रहवासी क्षेत्र भी मौजूद थे जिसके कारण कई लोगों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा वही दमकल विभाग के तकरीबन 20 से 25 पानी के टैंकर मौके पर पहुंचे और आगजनी की घटना पर काबू पाने के प्रयास शुरू की है लेकिन तकरीबन 2 से 3 घंटों के प्रयास के बाद भी आगजनी की घटना पर काबू नहीं पाया जा सका वही दमकल विभाग लगातार आगजनी की घटनाओं पर काबू पाने का प्रयास करने में जुटे हुए हैं वहीं सूचना मिलने पर लसूडिया पुलिस सहित कई अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और आग बुझाने के लिए अलग अलग प्रयास किये जा रहे है।

Exit mobile version