इंदौर की ग्रामीण पुलिस ने 4 महीने पहले हुई हत्याकांड मामले में डीएनए के आधार पर हत्या का खुलासा किया

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर की ग्रामीण पुलिस ने 4 महीने पहले हुई हत्याकांड मामले में पुलिस ने मृतक के डीएनए के आधार पर हत्या का खुलासा करते हुए एक युवक को गिरफ्तार कर लिया गया तो वही अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही हैं म्रतक की पत्नी के अवेध सबन्ध की कहानी सामने आई है…।

इंदौर के सांवेर थाना क्षेत्र में 1 अक्टूबर 2022 को खेत में आग जली लाश और शरीर के कई अंग गायब वाला शव पुलिस ने जप्त किया था प्रथम दृष्टया हत्या होने के चलते पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की तो 4 महीनों के बाद पुलिस मृतक की पत्नी के अवैध संबंधों की कहानी को समझाते हुए पूरे मामले का खुलासा किया है दरअसल पुलिस अधिकारी द्वारा बताया गया कि उज्जैन और इंदौर संभाग के करीब 200 गुमशुदा व्यक्तियों की लिस्ट तैयार की गई थी और सभी से बारी बारी से बारीकी से पूछताछ की गई तो आजाद नगर में रहने वाले अजय प्रजापत नामक व्यक्ति के परिजनों की शिनाख्त हुई और फिर परिजनों का डीएनए टेस्ट कराया गया तो मृतक और परिजनों का डीएनए टेस्ट मैच हो गया था और उसी के बाद बारीकी से जांच पड़ताल की गई तो पता चला कि मृतक अजय की पत्नी हेमलता चॉकलेट फैक्ट्री में काम करती है वहीं पर काम करने वाले प्रदीप से उसके अवैध संबंध थे और इसी कारण से या हत्याकांड की घटना को अंजाम दिया गया पुलिस ने कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए अमित परिहार को गिरफ्तार कर लिया है तो वही प्रदीप कि पिछले दिनों ट्रेन हादसे में मौत हो गई पुलिस उस और भी जांच कर रही है कि प्रदीप की मौत हुई है या उसी को मौत के घाट उतारा गया है मृतक की पत्नी हेमलता से भी पूछताछ की जा रही है कि उसकी हत्या कांड में कितनी भागीदारी थी

Exit mobile version