प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इंदौर में प्रस्तावित प्रवास के दौरान रोड शो को लेकर खासा तैयार कि जा रही है। इसे लेकर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन नें रोड शो के रूट को लेकर चर्चा की और बडे़ गणपति से लेकर राजबाडा़ तक निरीक्षण भी किया गया।
14 नवंबर को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंदौर प्रवास प्रस्तावित है इसको लेकर गुरुवार को इंदौर कलेक्टर इलैया राजा टी पुलिस कमिश्नर मकरंद देवास्कर ने सभी अधिकारियों के साथ मिलकर बड़े गणपति से लेकर राजवाड़ा तक प्रधानमंत्री के रोड शो के रूट का निरीक्षण किया वही अहिल्या प्रतिमा पर प्रधानमंत्री द्वारा किए जाने वाले माल्यार्पण को लेकर व्यवस्था देखी डीसीपी आदित्य मिश्रा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो को लेकर प्रस्तावित मार्ग का निरीक्षण किया गया। वही एसपीजी भी कल इंदौर पहुंच जाएगी
