इंदौर एयरपोर्ट पर एक युवक को जिंदा कारतूस के साथ पकड़ा, दिल्ली जा रहा था

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

पुलिस ने प्रदीप के खिलाफ 25 आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज किया है।

हवाईअड्डे पर पुलिस ने एक युवक को जिंदा कारतूस के पकड़ा है।इंदौर से इंडिगो की फ्लाइट से दिल्ली जा रहा था।पुलिस ने प्रदीप के खिलाफ 25 आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज किया है। इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पुलिस ने एक युवक को जिंदा कारतूस के पकड़ा है। पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, युवक का नाम प्रदीप सिंह है। वह सोमवार को इंदौर एयरपोर्ट से इंडिगो की फ्लाइट से दिल्ली जा रहा था। इसी दौरान सिक्योरिटी चेकिंग के समय सीआरपीएफ को उसके पास से एक जिंदा कारतूस मिला है। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया है।

युवक बोला- कारतूस उसके पास कैसे पहुंचा, पता नहीं
पुलिस को प्रदीप ने बताया कि उसके पास कारतूस कैसे पहुंचा, इसका उसे पता नहीं। हालांकि, इंदौर पुलिस जयपुर पुलिस से संपर्क कर प्रदीप के बारे में और जानकारी निकाल रही है, कि उसके नाम कोई आपराधिक मामला तो दर्ज नहीं है। पुलिस ने प्रदीप के खिलाफ 25 आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर लिया है।

Exit mobile version