इंदौर एयरपोर्ट पर सुरक्षा को लेकर एक बड़ा सवाल खड़ा हुआ है क्योंकि एक नकली टिकट के माध्यम से एयरपोर्ट के टर्मिनल में प्रवेश करने के मामले में एक युवक को पकड़ा गया है जिस पर 420 सहित विभिन्न धाराओं में प्रकट दर्ज किया गया है….।
दरअसल मामला यह है कि एयरपोर्ट के टर्मिनल में कई परिजन अपने यात्रियों को छोड़ने के लिए पहुंचते हैं और यहां पर यात्रियों को टर्मिनल तक छोड़ने के लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी द्वारा एक पास जारी किया जाता है यह पास को लेकर एक युवक पर धोखाधड़ी का प्रखंड दर्ज किया गया है बताया जा रहा है कि युवक ने ऑनलाइन तरीके से यह पास निकला था और उसके माध्यम से वह एयरपोर्ट के टर्मिनल में प्रवेश कर गया था जब वहां पर तैनात सीआरपीएफ के जवानों ने उसे पास की चेकिंग की गई तो वह पूरी तरह से फर्जी पाया गया युवक को पकड़ कर थाने के सुपुर्द किया गया है पूरे मामले में अभी पुलिस जांच में जुटी हुई है तो वहीं युवक पर धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है
