मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में आबकारी विभाग द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर 4 स्थानों पर अलग-अलग टीम द्वारा कार्रवाई को अंजाम देकर हजारों रुपए की अवैध शराब जप्त की गई है फिलहाल कार्रवाई के दौरान पकड़ा युवकों से पुलिस अवैध शराब को लेकर पूछताछ में जुटी हुई हैं।
दरअसल इंदौर शहर अवैध मादक पदार्थ के साथ ही अवैध शराब का कारोबार बढ़ता हुआ नजर आ रहा है जहां एक और आह्तो को बंद कर सरकार अपनी पीठ थपथपा रही है वहीं दूसरी ओर अवैध शराब का कारोबार बढ़ता हुआ नजर आ रहा है और इसी तारतम्य में आकर विभाग द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर चार स्थानों पर कार्रवाई को अंजाम दिया आबकारी अधिकारी द्वारा बताया गया कि जिसमें मुख्य रुप से गांधीनगर थाना क्षेत्र के दिलीप नगर में रहने वाले अरविंद नामक एक व्यक्ति के घर से 4 पेटी देसी अवैध शराब जप्त की गई है जिस पर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई को अंजाम दिया गया है इसी के साथ बताया जा रहा है कि दिलीप नगर में पिछले कई दिनों से अवैध शराब बेची जा रही थी जिसकी सूचना के आधार पर कार्रवाई को अंजाम दिया गया है फिलहाल पूरे मामले में अब आबकारी विभाग तमाम सूत्रों के आधार पर अवैध शराब पकड़ने में जुटी है
