इंजीनियर की गर्भवती पत्नी ने की खुदकुशी

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर। हीरानगर थाना क्षेत्र में 25 वर्षीय पूजा मौर्य ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। उसका पति से पारिवारिक बातों पर विवाद हुआ था। स्वजन ने पूजा के ससुराल वालों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। पुलिस के मुताबिक, घटना श्यामनगर (सुखलिया) की है।

आठ महीने पहले ही की थी शादी
पूजा ने इंजीनियर लक्की मौर्य से आठ महीने पूर्व ही शादी की थी। बुधवार देर रात पूजा ने फांसी लगा ली। सास ने सबसे पहले उसे देखा और परिवार के अन्य सदस्यों को बुलाया। पूजा को अस्पताल ले गए, लेकिन डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पूजा गर्भवती थी। उसके भाई प्रदीप ने बताया कि ससुराल वाले दहेज के लिए सता रहे थे। दो महीने बाद ही पांच लाख रुपये मांगे थे। इसकी महिला थाना में शिकायत भी की थी।

Exit mobile version