इंदौर भवर कुआं थाना क्षेत्र में एक व्यापारी के साथ तीन शातिर बदमाशों ने आर्मी की गाड़ियां दिलवाने के नाम पर डेढ़ करोड़ की धोखाधड़ी की है आरोपियों ने स्क्रैप व्यापारी को आर्मी के 185 गाड़ियां नीलामी होना बताया था आरोपी ने इंदौर के स्क्रैप व्यापारी को बताया कि वह लगातार झांसी के आर्मी एरिया में वह संपर्क में था । और कई बार आरोपी द्वारा फरियादी को झांसी के कैंट एरिया ले जाकर उसे यह बताएं कि वह लगातार आरोपियों के संपर्क में हैं जहां पर आरोपी ने फरियादी से कहा कि वह उसे इन गाड़ियों का टेंडर दिलाएगा जिसके बाद स्क्रैप व्यापारी के साथ आरोपियों ने डेढ़ करोड रुपए की धोखाधड़ी की है। फरियादी ने आरोपी को पहली किस्त 2500000 रुपए जमा भी करा दी थी लेकिन जब उसे इस पूरी घटना की जानकारी मिली तो उसने पुलिस में मामला दर्ज करवाया है
एसीपी विशेष अग्रवाल ने बताया कि भवर कुआं थाना क्षेत्र के मैकेनिकल नगर में रहने वाले दिनेश माहेश्वरी पिता सोहनलाल माहेश्वरी के साथ उत्तर प्रदेश के रहने वाले खुर्शीद अंसारी पिता अब्दुल और अब्दुल सोहराब अंसारी द्वारा कई बार इंदौर से फरियादी को ले जाकर झांसी कैंट एरिया में टेंडर दिलाने की बात की गई आरोपियों द्वारा कई बार फरियादी को झांसी भी ले जाया गया और उससे पहले किस्त 2500000 रुपए ले ले आरोपियों ने बताया कि आर्मी कैंट एरिया में 185 वाहन बेचने के लिए है जिसमें 100 ट्रक ,50 जिप्सी और 35 मोटरसाइकिल है. आरोप इतने शातिर थे कि उन्होंने अपने खाते में 2500000 रुपए डलवा लिया और अन्य रुपए के डिमांड कर रहे थे जिसके बाद फरियादी दिनेश माहेश्वरी ने पुलिस पर आरोपी खिलाफ मामला दर्ज कराया है
