आर्थिक लाभ प्राप्त करने की नियत से खुद को पुलिसवाला बताकर लोगों से की पैसों की मांग

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के लसूडिया थाना क्षेत्र में खुद को पुलिस वाला बताकर राजीनामा कराने के नाम पर पैसे मांगने का मामला सामने आया है, जिस पीड़ित पक्ष के द्वारा लसूड़िया थाने पर इस मामले में शिकायत दर्ज कराई गई है, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

दरअसल, अजय शर्मा नामक युवक पुलिसकर्मी न होकर सिविलियन है जो थानों पर लोगो के काम करवाता गई, जिसका फायदा उठाकर आरोपी अजय शर्मा द्वारा आर्थिक लाभ प्राप्त करने की नियत से खुद को पुलिसवाला बताकर विजय नगर थाने में चल रहे प्रकरण में राजीनामा करवाने के नाम पर फरियादी पक्ष को डरा धमका रहा था, साथ ही पैसो की डिमांड भी आरोपी के द्वारा फरियादी पक्ष से की जा रही थी, जिसके बाद शिकायत के आधार पर लसूड़िया पुलिस ने आरोपी अजय शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

Exit mobile version