आरोपी ने रची फर्जी गैंगरेप की साजिश,नाबालिक बच्ची को बहला फुसलाकर किया शामिल पुलिस ने किया खुलासा

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर में गैंग रेप मामले में आया नया मोड़..बदमाश हेमंत चोपड़ा ने दो प्रॉपर्टी ब्रोकर और एक व्यापारियों को फसाने के लिए रचा गैंगरेप का षड्यंत्र नाबालिक बच्ची को बहला फुसलाकर षड्यंत्र में किया शामिल. गैंग रेप की बनाई झूटी कहानी. नाबालिक ने पुलिस पूछताछ में बताई पूरी सच्चाई गैंग रेप की कहानी पुलिस को सच्ची लगे इस लिए नाबालिक के साथ कि रेप आरोपी हेमंत चोपड़ा और एक अन्य अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज

दरअसल लसूडिया थाना क्षेत्र के निपानिया रोड सुनसान इलाके में एक नाबालिक युवती घायल अवस्था में मिलने की जानकारी पुलिस को मिली थी मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची को तत्काल अस्पताल लेकर पहुंची जहां पहले नाबालिक के साथ गैंगरेप की जानकारी पुलिस को मिली थी मामले में पुलिस ने गंभीरता देखते हुए लगातार पुलिस इन्वेस्टिगेशन कर रही थी दो थाना प्रभारी सहित डीसीपी और एडिशनल डीसीपी दोनों देर रात तक इन्वेस्टिगेशन में जुटे थे क्राइम ब्रांच घटना के आसपास लगी सीसीटीवी खगाल रही थी जब महिला कांस्टेबल द्वारा बच्ची से पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ बताया जा रहा है कि मालवीय नगर में रहने वाला बदमाश हेमंत चोपड़ा ने बच्ची को पैसों का लालच दिखाकर अपने बातों में बहला फुसलाया और किसी बड़े बिल्डर और व्यापारियों को रेप केस में उलझा कर पैसे वसूलने का प्लान बनाया था जहां घटना सही लगने के लिए बच्ची के साथ लगातार बलात्कार होता रहा और झूठा षड्यंत्र रखकर पुलिस को गुमराह किया गया और तीन अलग-अलग लोगों के नाम पर फिर करने के लिए नाबालिक बच्ची का इस्तेमाल किया गया था मामले का खुलासा होते ही पुलिस ने देर रात हेमंत चोपड़ा को गिरफ्तार किया है वही उसके एक अन्य साथी की तलाश में पुलिस जुटी है फिलहाल नाबालिक बच्ची को सकुशल माता-पिता के हवाले किया गया है वही मामले में अन्य और आरोपियों की भूमिका की जांच की जा रही है…

Exit mobile version