आरोपी द्वारा कार का सौदा कर कार लेकर फरार मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में फिर एक अमानत में खयानत का मामला सामने आया है जिसमें आरोपी ने एक कार का सौदा किया और बयाना देकर कार लेकर फरार हो गया फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है

मामला इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र का है क्षेत्र के शिवकांत नगर में रहने वाले गंगाराम नामक युवक ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई कि उसने रामचरण नामक युवक से अपनी कार का सौदा किया था जिसके द्वारा कुछ बयाना राशि दी और कार लेकर चला गया जिसने जो कि अब तक फरार है उस कोई पता नहीं चल पा रहा है परेशान होकर फरियादी ने थाने पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है पुलिस ने अमानत में खयानत की धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है

Exit mobile version