इंदौर के देवास नाका पर बुधवार रात एक एक्टिवा पर सवार दो युवकों को आयशर ने टक्कर मार दी। गंभीर हालत एक युवक को असपताल ले जाया गया। यहां उसकी मौत हो गई। जबकि साथी को मामूली चोटे आई है। रात में दोनो साईड पर से आ रहे थे। मृतक युवक फर्नीचर का काम करता है।
लसूड़िया पुलिस के मुताबिक घटना देवास नाका इलाके की है। रात करीब 9 बजे के लगभग असीम(23)पुत्र दीपक मालवीया निवासी स्कीम नंबर 78 अपने दोस्त के साथ एक्टिवा से घर की तरफ आ रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रही आयशर ने एक्टिवा को जोरदार टक्कर मारी। असीम गाड़ी से गिरकर कई फीट दूर जा गिरा। जबकि साथी कच्ची जगह पर गिरा। हादसे के बाद वहां से गुजर रहे लोगो ने 108 एंबुलेस को सूचना की। उन्होंने असीम को अस्पताल पहुंचाया। यहां उसकी मौत हो गई।
दो बहनों का इकलौता भाई
परिवार के लोगो ने बताया कि असीम ने पढ़ाई छोड़ दी थी। वह पिता के साथ ही फनिर्चर का काम करने लगा। लसूडिया इलाके मे ही उसका काम चल रहा था। दीपक के परिवार में एक बड़ी बहन ओर एक छोटी बहन है। वह माता पिता का इकलौता बेटा था। पुलिस ने टक्कर मारने वाली आयशर गाड़ी जब्त कर ली है।
