आबकारी विभाग द्वारा लगातार शराब तस्करी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है वहीं मुखबिर की सूचना के आधार पर आबकारी विभाग ने एक कार को पकड़ा है जिसमें से 5 पेटी बीयर बरामद की गई है आरोपी द्वारा कार्य से इसकी तस्करी की जा रही थी फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है
आबकारी विभाग को गुरुवार दोपहर सूचना मिली थी कि पालदा से बायपास के बीच मे कही अवैध शराब की तस्करी की जाना है सूचना के बाद मुखबिर द्वारा बताए गए कार नंबर के आधार पर कार को रोका गया जिसकी तलाशी लेने पर उसमें से 5 पेटी बियर की बरामद की गई कुल 60 लीटर बियर थी पकड़े गए आरोपी का नाम संदीप पिता कौशल प्रसाद निवासी श्री राम नगर कॉलोनी लसूडिया मोरी इंदौर होना पाया गया वहीं पकड़े गए आरोपी से कार भी बरामद की है जिस पर आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है
