आदिवासी समाज पर हो रहे अत्याचारों को लेकर संगठनों द्वारा पुलिस कमिश्नर कार्यालय पर ज्ञापन

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

मध्य प्रदेश में आदिवासी समाज पर हो रहे अत्याचारों को लेकर इंदौर में 10 संगठनों द्वारा संयुक्त रूप से पुलिसकमिश्नर कार्यालय पर तमाम मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया और चेतावनी भी दी गई है कि यदि मांगे नहीं मानी जाती है तो आने वाले दिनों में प्रदेश स्तर पर आंदोलन किया जाएगा….।

दरअसल सीधी, दतिया और उसके बाद राऊ सहित विभिन्न जिलों में आदिवासी और जनजाति समाज के युवाओं के साथ हो रहे दुर्व्यवहार और मारपीट की घटनाओं को लेकर जयस जय भीम सेना और भीम आर्मी सहित अन्य संगठनों द्वारा संयुक्त रूप से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम से मंगलवार को पुलिस कमिश्नर कार्यालय पर ज्ञापन सौंपकर मांग रखी है कि जिस तरह से आदिवासी समाज के युवाओं को प्रताड़ित किया जा रहा है उसके कारण कई तरह की यातनाएं समाज के युवा जेल रहे हैं और इसी के साथ पिछले दिनों एमजी रोड थाने पर जया संगठन से जुड़े योगेश मुजाल्दे पर आईटी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है उसे वापस लेने की बात कही है इन तमाम मांगों के साथ ही एट्रोसिटी एक्ट के तहत जो थाने स्तर पर जमानत दी जा रही है उसे ना दी जाए उसे कोर्ट के माध्यम से ही जमानत मिलना उचित है और इन दबंगों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है

पूरे मामले को लेकर हंगामेदार हुए प्रदर्शन के बाद ज्ञापन देकर पुलिस कमिश्नर में मकरंद देउसकर का कहना है कि तमाम संगठनों द्वारा जो अपनी मांगे रखी गई है उनका निरीक्षण करने के बाद जो भी उचित निर्णय होगा वह लिया जाएगा और इसी के साथ जो उचित कार्रवाई होगी वह की जाएगी

Exit mobile version