आठवीं के छात्र ने फांसी लगाई, दुकानदार पर प्रताड़ित करने का आरोप

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

जूते की दुकान पर काम करता था छात्र, दुकानदार ने चोरी का आरोप लगाकर उसके साथ मारपीट भी की थी।
इंदौर के अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में आठवीं के छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।वह जूते की दुकान पर नौकरी भी करता था। स्वजन का आरोप है कि दुकानदार चोरी का आरोप लगाकर प्रताड़ित कर रहा था।

पुलिस के मुताबिक, 17 वर्षीय कान्हा पुत्र दीपक वर्मा को सोमवार को मृत अवस्था में जिला अस्पताल ले जाया गया था। सूचना पर पुलिस पहुंची तो स्वजन ने बताया कि कान्हा ने फांसी लगाई है। दीपक के मुताबिक, वह प्रिकांको कालोनी स्थित जूते की दुकान पर नौकरी करता था। उसे दो हजार रुपये महीना मिलता था। रंगपंचमी के पूर्व दुकानदार ने चोरी का आरोप लगाया था। उसके साथ मारपीट भी की थी।

बंधक बनाकर रखा था दुकानदार ने
दुकानदार ने एक दिन तो सुबह से शाम तक बंधक बना कर रखा। दीपक ढूंढते हुए दुकानदार के पास पहुंचा तो कहा कि उसे अन्नपूर्णा थाना लेकर गए हैं। दीपक तीन बार थाने भी गया, लेकिन कान्हा का पता नहीं चला। उसके बाद दुकानदार ने कहा कि कान्हा ने चारी की है। उसने 30 हजार रुपये मांगे और 15 हजार रुपये में समझौता कर फूटी कोठी स्थित दुकान पर एक अनुबंध तैयार करवा लिया। पुलिस ने स्वजन की शिकायत के बाद दुकानदार के खिलाफ जांच शुरू कर दी है।

Exit mobile version