आजाद नगर थाना क्षेत्र मे नगर निगम में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी आरोपी जेल मे बंद

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर आजाद नगर पुलिस ने एक ठग के खिलाफ दो अलग अलग दर्ज किए हैं उसने दो युवकों को नगर निगम में सुपरवाइजर बनवाने में के नाम पर 700000 ठग लिए थे बताया जा रहा है आरोपी के खिलाफ पूर्व में रावजी बाजार इलाके में प्रकरण दर्ज हुआ था वह तब से जेल में ही है टीआई इंद्रेश त्रिपाठी के अनुसार आरोपी ध्रुव वर्मा के खिलाफ एक प्रकरण फरियादी प्रतीक रायकवार निवासी मूसाखेड़ी और दूसरा प्रकरण प्रवीण सिंह चौहान निवासी इदरीश नगर की शिकायत पर दर्ज हुआ है प्रतीक रायकवार से आरोपी ध्रुव ने 200000 जबकि प्रवीण आजाद नगर से 500000 ले लिए थे वह प्रायोगिक परीक्षाओं की तैयारी भी कर रहा है आरोपी ने दोनों को झांसा दिया कि वह नगर निगम में सुपरवाइजर की नौकरी लगवा देगा आरोपी ने व्हाट्सएप पर फर्जी नियुक्ति पत्र भी दे दिए थे इंदौर में पोस्टिंग दिलवाने के नाम पर 500000 लिए थे बताया जा रहा है आरोपी ध्रुव वर्मा फिलहाल जेल में है इंदौर में भी उसने इसी तरह से किसी को ठगा था तब उसे पुलिस ने गिरफ्तार किया था

Exit mobile version