आजाद नगर थाना क्षेत्र में आपसी विवाद में छात्र पर चाकू से हमला, लूट का आरोप

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर। आजाद नगर थाना क्षेत्र में आपसी विवाद में छात्र पर चाकू से हमला कर दिया। घायल छात्र ने सोने की चेन लूटने का आरोप लगाया है। पुलिस के मुताबिक, आइपीएस कालेज का छात्र अंशुल (एलआइजी) आजाद नगर में दोस्त सोहेल के पास गया था। आरोपित बिट्टू और उसके साथियों ने हमला कर दिया। आरोपितों ने चाकू मार दिए। पुलिस के मुताबिक, मोबाइल को लेकर विवाद हुआ था। आरोपित पूर्व परिचित हैं।

Exit mobile version