आजाद नगर थाना क्षेत्र में मामूली बात को लेकर विवाद पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर शहर के आजाद नगर थाना क्षेत्र में एक मामूली विवाद में एक बदमाश ने तीन युवकों के साथ मारपीट की और दो लोगों के ऊपर प्राण घातक हमला कर दिया हालांकि इस प्रकार में मामले मे पुलिस आरोपी की गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कार्रवाई की है।

पुलिस के अनुसार आजाद नगर थाना क्षेत्र में रहने वाले पिंटू पिता रमेश के साथ क्षेत्र के रहने वाले जितेंद्र पिता डोंगर सिंह डाबर ने प्राण घातक हमला कर दिया पुलिस ने इस मामले में जितेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है पूछताछ में जितेंद्र ने बताया की उसका अर्जुन और पिंटू से किसी बात को लेकर विवाद और मारपीट हो गई थी इस दौरान उसने अपने पास रखे धारदार चाकू से पिंटू के ऊपर हमला कर वहां से फरार हो गया इस मामले में पुलिस ने मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आरोपी जितेंद्र पर धारा 307 के तहत हत्या के प्रयास के जुर्म में प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

Exit mobile version