इन्दौर। अखिल भारतीय तेरापंच महिला मंडल द्वारा आचार्य तुलसी कर्तव्य पुरस्कार वर्ष 2023 राष्ट्रीय महिला आयोग चेयरपर्सन श्रीमती रेखा जी शर्मा को 7 अक्टूबर को मुंबई में तेरापं संघ आचार्य पूज्य श्री महाश्रमण जी के पावन सानिध्य में उनके चातुर्मास उल मुंबई में प्रदान किया जाएगा।
यह जानकारी देते हुए अखिल भारतीय तेरापंय महिला मंडल की राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य श्रीमती कनुप्रिया जी रांका, इंदौर ने बताया कि विगत कई वर्षो से प्रतिवर्ष यह सम्मान विशिष्ट सेवाभावी महिलाओं को प्रदान किया जा रहा है, पुरस्कार के अंतर्गत अभी तक श्रीमती पूर्णिमाजी आडवाणी, श्रीमती सावित्रीजी जिंदल, श्रीमती किरणजी बेदी, श्रीमती नीलिमाजी खेतान, श्रीमती मृदुलाजी सिन्हा, श्रीमती सुमित्राजी महाजन जैसी महान हस्तियों को प्रदान किया जा चुका है।
अखिल भारतीय तेरापंड महिला मंडल की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती नीलमजी सेठिया के नेतृत्व में यह आयोजन होने जा रहा है। इसकी संयोजिका अखिल भारतीय महिला मंडल की श्रीमती सुमन जी नाहटा है 49 वर्ष पुराने इस संगठन की 21 राज्यों में 455 शाखाएं एवं 60000 सदस्याएं है। सभी शाखाओं में अखिल भारतीय नेतृत्व में एक समय पर एक रूपता के साथ कार्य किया जाता है ।
