आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर प्रक्रिया तेज,मतदान प्रक्रिया के लिए इंदौर के कर्मचारियों की सूची तैयार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर प्रक्रिया तेज हो गई है। चुनाव आयोग के निर्देश और गाइडलाइन के तहत जिला प्रशासन ने भी अपनी तैयारी शुरू कर दी है चुनाव प्रक्रिया से जुड़े सभी अधिकारी और कर्मचारियों को विशेष प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है।इंदौर जिला प्रशासन ने चुनाव के दौरान जिन कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है उनकी सूची भी तैयार कर ली है।वही कई लोग इनमे ऐसे भी है जो अपनी बीमारी या पारिवारिक परिस्थिति का हवाला देते हुए ड्यूटी कैंसिल करवाने के लिए पहुँच रहे है,कई महिलाएं अपने बच्चों को लेकर भी यहां पहुंची और ड्यूटी करने में असमर्थता जताते हुए आवेदन दिया है।वही अधिकारियों की माने तो निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देश का पालन करते हुए जिलेभर में काम किया जा रहा है।

Exit mobile version