इंदौर के तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में 1 अप्रैल को एक आईसर ट्रक लूट की वारदात सामने आई थी पूरे मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था पूछताछ में आरोपियों ने जलगांव महाराष्ट्र में ट्रक कबाड़ी को बेचना बताया था पूरे मामले में पुलिस ने जलगांव महाराष्ट्र से एक कबाड़ी को गिरफ्तार कर लिया है वहीं कटी हुई अवस्था में आईसर ट्रक को भी बरामद किया है
मामला तेजाजी नगर थाना क्षेत्र का है जहां पिछले दिनों क्षेत्र में आईसर ट्रक चालक को बंधक बनाकर उसका ट्रक लूट लिया था पूरे मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया था वही पूछताछ में आरोपियों द्वारा जलगांव महाराष्ट्र में ट्रक कबाड़ी को बेचना बताया था वही पुलिस टीम गठित कर जलगांव महाराष्ट्र टीम भेजी गई जहां से पुलिस ने मोहसीन नामक कबाड़ी को गिरफ्तार किया है उससे कटा हुआ आईसर ट्रक भी पुलिस ने बरामद किया है पुलिस के मुताबिक आरोपी मोहसिन को जहां से गिरफ्तार किया वहां पर बड़ी संख्या में ट्रक कटिंग की दुकानें हैं जो वेध और अवैध तरीके से इस तरह चोरी के ट्रकों को काटा जाता है
