आईडीए की बोर्ड बैठक में 10 हजार की क्षमता वाले प्रोजेक्ट को हरी झंडी दे दी

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

–इंदौर में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मंशा के मुताबिक आईडीए ने 10 हजार की क्षमता वाले कन्वेंशन सेंटर को तैयार करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है…आईडीए की बोर्ड बैठक में इस स्कीम नंबर 172 में कन्वेंशन सेंटर के लिए 17 हेक्टेयर भूमि रिक्त रखने संबंधी प्रस्ताव पर हरी झंडी से दी गई है..इसके लिए 10 हेक्टेयर भूमि पर कन्वेंशन सेंटर का निर्माण किया जाएगा,जबकि 7 हेक्टेयर भूमि भविष्य के किसी प्रोजेक्ट के लिए रिक्त रखी जाएगी ।

इंदौर में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के समापन अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दस हजार की क्षमता के कन्वेंशन सेंटर को तैयार करने की मंशा जताई है..मुख्यमंत्री की मंशा के मुताबिक इंदौर विकास प्राधिकरण यानी आईडीए ने इस प्रोजेक्ट को हरी झंडी दे दी है…आईडीए ने कन्वेंशन सेंटर की लिए शहर के पांच से छह स्थानों का निरीक्षण किया था । आईडीए अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा ने बताया कि कई स्थानों का निरीक्षण कर स्कीम नंबर 172 की जमीन को कन्वेंशन सेंटर के लिए अनुकूल माना गया है..सोमवार को हुई आईडीए की बोर्ड बैठक में स्कीम नंबर 172 की 17 हेक्टेयर भूमि को कन्वेंशन सेंटर के रिक्त रखने पर सहमति बन गई है…इस प्रस्ताव को बोर्ड बैठक में पास भी कर दिया है…17 हेक्टेयर भूमि में से दस हेक्टेयर भूमि पर कन्वेंशन सेंटर बनेगा,जबकि 7 हेक्टेयर भूमि भविष्य के प्रॉजेक्ट के लिए रिक्त रखी जाएगी ।

Exit mobile version