आईडीए उपाध्यक्ष गोलू शुक्ला के मरीमाता स्थित दफ्तर मे लगी आग दो लोगो पर केस दर्ज

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

आयडीए उपाध्यक्ष गोलू शुक्ला के मरीमाता स्थित दफ्तर में बीती रात बड़ा अग्नि कांड हुआ था । मामले में टेलीकॉम कंपनी के दो कर्मचारियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है । उन पर आरोप है कि उन्होंने केबल लाइन डलवाने के लिए लापरवाही पूर्वक खुदाई की जिसकी वजह से गैस पाइप लाइन फूटी और हादसा हुआ । बाणगंगा पुलिस ने फरियादी नरेंद्र त्रिवेदी की शिकायत पर आरोपी चेतन मोर्य नि वासी सुखलिया और देवेंद्र रघुवंशी निवासी गणेशपुरी खजराना के खिलाफ धारा केअंतर्गत प्रकरण दर्ज किया है दरअसल मरीमाता चौराहे पर गोलू शुक्ला के दफ्तर में बीती रात आग लगी थी मामले में पड़ताल हुई तो पता लगा कि कार्यालय के सामने प्राइवेट टेलीकॉम कं पनी के द्वारा खुदाई कर अंडरग्राउंड केबल बिछाई जा रही है उसी खुदाई के दौरान अवंतिका गैस कंपनी की गैस पाइपलाइन फूट गई और ज्वलनशील पीएनजी गैस का रिसाव शुरू हो गया उसी वजह से भाजपा नेता के दफ्तर में आग लग गई थी और वहां रखा सारा सामान जल गया था

Exit mobile version