आईडीए अध्यक्ष ,विधायक रमेश मैंदोला,सहित तमाम अधिकारीयों ने मेहमानों का स्वागत किया

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर में होने प्रवासी भारतीय सम्मेलन को लेकर जहाँ तैयारियां जोरों पर है वही अब प्रवासी भारतीयों का इंदौर आने का सिलसिला भी शुरू हो गया है।आज इंदौर विमानतल पर 3 परिवारों के 6 सदस्य पहुंचे।एयरपोर्ट पर ही इन अतिथियों का परम्परा अनुसार जोरदार स्वागत किया,गया, के स्वागत में रेड कार्पेट भी बिछाया गया,आईडीए अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा,विधायक रमेश मैंदोला,सहित तमाम अधिकारीयों ने मेहमानों का स्वागत मालवी पगड़ी पहनाकर किया।ये सभी मेहमान पधारो म्हारे घर अभियान के तहत इंदौर वासियों के घर ही ठहरेंगे,और प्रवासी भारतीय सम्मेलन में शामिल होंगे।इंदौर पहुंचकर इन लोगों के चेहरे पर एक अलग से ख़ुशी नजर आई,मीडिया से चर्चा करते हुए इन मेहमानों का कहना था की देश के सबसे साफ़ शहर इंदौर का नाम दुनियाभर में मशहूर है।इंदौर के लोगों ने जिस तरह से गर्मजोशी से स्वागत किया है उसकी जितनी भी तारीफ की जाए वो कम है।

Exit mobile version