आज शुजालपुर के शासकीय आईटीआई महाविद्यालय में NSUI कार्यकर्ताओं ने शिक्षण सत्र 2021 की विलंबित NCVT की परीक्षा को शीघ्र करवाने की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी करते हुए प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा।
NSUI जिलाध्यक्ष मनीष परमार के नेतृत्व में सौंपे इस ज्ञापन में कॉलेज प्रबंधन से शीघ्र ही परीक्षा आयोजित नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी गई है। गौरतलब है कि संबंधित विषय में परीक्षार्थियों ने कई बार CM हेल्पलाइन पर भी अपनी शिकायत दर्ज करवाई है,परंतु आज तक उस पर कोई अमल नहीं किया गया। दो वर्ष बीत जाने के बाद भी परीक्षा आयोजित नहीं करवा कर प्रबंधन की बड़ी लापरवाही उजागर करते हुए छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ कर रहा है।
