आइआइटी के छात्र की सड़क हादसे में मौत

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर। बेकाबू ट्रक ने आइआइटी के छात्र की जान ले ली। ट्रक ने छात्र की बाइक को टक्कर मार दी। घायल छात्र की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम किया है। घटना नेमावर रोड़ स्थित ट्रेंचिंग ग्राउंड के समीप की है। पोटला उदयनगर (देवास) निवासी 20 वर्षीय अजय पुत्र सखाराम बाइक से लौट रहा था। ट्रक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। अजय को गंभीर अवस्था में एमवाय अस्पताल भिजवाया, लेकिन उसकी मौत हो गई।

Exit mobile version