शहर में स्वास्थ्य संबंधी तमाम सेवाओं की देखरेख का जिम्मा मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी (सीएमएचओ) का है। यही अस्पतालों, नर्सिंग होम और क्लिनिक का पंजीयन करते हैं। लोगों की स्वास्थ्य संबंधी शिकायतों का समाधान भी करते हैं। अगर आप शहर के किसी सरकारी, निजी अस्पताल, नर्सिंग होम, क्लिनिक या डॉक्टर की शिकायत करना चाहते हैं तो acmhobho@mp.nic.in पर ईमेल या 07552557134 नंबर पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
