भारत पे पुव सह फाउंडर अशनीर ग्रोवर के विवादित बयान के बाद इंदौर शहर के सफाई मित्रों ने तीन पुलिया चौराहे पर पुतला दहन किया। दरअसल इंदौर में एक निजी कार्यक्रम में आए भारत पे पूर्व सह फाउंडर अशनीर ग्रोवर नें इंदौर की स्वच्छता को लेकर कहा की यह पुरस्कार इंदौर ने खरीदा है। केवल सडक से रेपर उठाने से कोई शहर स्वच्छता में नंबर वन नही होती है ।
भारत पे पुव सह फाउंडर अशनीर ग्रोवर के विवादित बयान के बाद जंहा एक और महापौर ने इस पुरे मामले कानूनी कार्रवाई की बात की है वही सोमवार को इंदौर की विधानसभा 2 तीन पुलिया स्थित चौराहे पर अशनीर ग्रोवर का पुतला दहन किया गया । सफाई मित्रों के साथ पहुंचे एमआईसी सदस्य जीतू यादव द्वारा यह पुतला दहन किया गया एमआईसी सदस्य जीतू यादव ने कहा कि सुनील ग्रोवर द्वारा दिया गया यह बयान बहुत ही निंदनीय है। अगर अशनीर ग्रोवर ने पुरे इंदौर से माफी नही मांगी तो रोज उसका पुतला दहन किया जाएगा। वही सफाई मित्र भी इस बयान को लेकर नाराज है।
