अवैध हथियार के साथ क्षेत्र मे घूम रहे एक बदमाश को पिस्टल ओर जिंदा कारतूस के साथ किया गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर शहर में लगातार अवैध हथियार खरीद-फरोख्त के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है जहां फिर पुलिस ने अवैध हथियार के साथ घूम रहे एक बदमाश को पकड़ा है जिससे पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है कि वह क्षेत्र में किस वारदात को अंजाम देने के लिए घूम रहा था,पकड़ाए बदमाश पर कई थानों पर अपराध दर्ज।

इंदौर की खजराना पुलिस ने पिस्टल और कारतूस के साथ एक बदमाश को पकड़ा है। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट की कार्यवाही की गई है। सोमवार दोपहर जांच अधिकारी के अनुसार पकड़े गए बदमाश का नाम कामरान उर्फ कम्मू निवासी शहंशाह सूरी नगर खजराना है । मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर आरोपी कामरान को पटेल नगर खजराना से पकड़ा है। उसके- बारे में मुखबिर ने सूचना दी थी कि वह किसी बड़ी वारदात की फिराक में हथियार लेकर घूम रहा है । जब उसे पकड़ा गया और तलाशी ली गई तो पिस्टल और जिंदा कारतूस मिला है उससे पूछताछ जारी है।

Exit mobile version