इंदौर द्वारकापुरी पुलिस ने अवैध शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है जिसके पास से 300 क्वार्टर अवैध शराब बरामद की गई है पकड़े गए बदमाश पर पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।
दरअसल द्वारकापुरी पुलिस को इलाका भ्रमण के दौरान सूचना मिली थी कि अहीर खेड़ी काकड़ के पास एक युवक अवैध शराब के साथ बैठा है मौके पर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी कर युवक को पकड़ा नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम जितेंद्र होना बताया तलाशी लेने पर बोरे में रखे उसके पास 300 क्वार्टर पुलिस ने बरामद किए जिसे मौके से ही गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की है पकड़े गए आरोपी जितेंद्र पर पूर्व में भी कई मामले दर्ज हैं
