इंदौर पुलिस द्वारा लगातार अवैध शराब खरीद-फरोख्त करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है इसी तारतम्य में छतरीपुरा पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार किया है इसके पास से 7 लीटर अवैध शराब बरामद की है।
दरअसल छतरीपुरा पुलिस को सूचना मिली थी कि चार खंबे के पास एक युवक अवैध शराब के साथ खड़ा है जो किसी को बेचने वाला है सूचना की तस्दीक करने के बाद पुलिस ने घेराबंदी कर युवक को पकड़ा जिसके पास से एक केंन भी बरामद जिसमें 7 लीटर शराब भरी हुई थी पकड़े गए बदमाश ने अपना नाम कालू पेट्रोल बताया पकड़े गए बदमाश पर पूर्व में भी मामले दर्ज हैं फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उस पर वैधानिक कार्रवाई कर रही है।
