अवैध शराब के विरूद्ध आबकारी की बड़ी कार्यवाही

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read
  • विदेशी अवैध शराब की 90 पेटियां जब्त,दो आरोपी गिरफ्तार।

इंदौर । सहायक आबकारी आयुक्त मनीष खरे के निर्देशन में इंदौर जिले में अवैध मदिरा के विरूद्ध आबकारी विभाग की कार्यवाही लगातार जारी है। सूचना के आधार पर राऊ बायपास चौराहा के पास से एक चार-पहिया वाहन में 90 पेटी विदेशी शराब अवैध रूप से ले जाते हुए आरोपी जितेंद्र केवडा केशरपुरा धार और आकाश चौहान केशरिया जिला धार को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के विरुद्ध मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)क एवं 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज किया। वाहन चालक द्वारा आबकारी टीम को देखकर टीम पर वाहन चढ़ाने का प्रयास किया गया। टीम द्वारा जान पर खेलकर वाहन को कब्जे में लिया गया। जप्त शराब एवं वाहन का बाजार मूल्य लगभग 16 लाख 48 हजार है। उक्त कार्यवाही में सजिआअ राजीव द्विवेदी और उप निरीक्षक शालिनी सिंह वृत आतंरिक 2 के द्वारा की गई। कार्यवाही में आरक्षक सतेज कोपरगांवकर, सुरेश चौघड, मुकेश रावत, आरक्षक राजू, तरूण, रोहित, विकास एवं वीरेंद्र का सराहनीय योगदान रहा। आबकारी विभाग द्वारा इस प्रकार की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

Exit mobile version