अवैध शराब की तस्करी करने वाले आरोपियों के विरुद्ध क्राइम ब्रांच इंदौर की 02 प्रभावी कार्यवाही

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर शहर की क्राइम ब्रांच पुलिस ने दो अलग-अलग थाना क्षेत्र में बड़ी मात्रा में अवैध शराब जप्त की है पुलिस को मूवमेंट द्वारा सूचना प्राप्त हुई थी कि क्षेत्र में अवैध शराब की तस्करी की जा रही है पुलिस ने तुरंत ही सूचना मिलते ही एक टीम बनाकर लाखों रुपए की शराब को जप्त किया है।

दरसल पहला मामला एमआईजी थाना क्षेत्र का है जहां रात मे पुलिस की कांबिंग गस्त के दौरान सूचना प्राप्त हुई कि एक स्कोडा कार में अवैध रूप से शराब ले जाई जा रही है। क्राइम ब्रांच पुलिस नें कार को ट्रेस कर उसे पकड़ा। कार की तलाशी लेने पर अंदर से बीयर की कई पेटियां बरामद हुई जिनकी कीमत लगभग 8 लाख रुपए से ज्यादा की बताई जा रही है। पुलिस ने कार को जप्त कर कारचालक ब्रजाकिशोर उर्फ़ बंटी वर्मा निवासी कृष्णबाग़ कालोनी को गिरफ्तार किया है बदमाश बंटी ने बताया है कि वह उक्त बियर की पेटिया स्थानीय एक पब्लिक में ले जाकर सप्लाई करने वाला था। हालांकि पुलिस नें आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर जेल भेज दिया है।

ऐसी ही एक कार्रवाई क्राइम ब्रांच की टीम ने ऑपरेशन प्रहार के तहत भंवरकुआ क्षेत्र में की है जहां पर एक बोलेरो गाड़ी में लाखों रुपए की अवैध शराब ले जाइ जा रही थी पुलिस ने घेराबंदी कर बोलेरो वाहन को पकड़ा है जिसमें शातिर बदमाश मध्य प्रदेश शासन का लोगों लगाकर अंग्रेजी शराब की तस्करी करने जा रहे थे। इसलिए वाहन मे अंग्रेजी शराब की लगभग 400 बल्क लीटर की पेटिया बरामद की गई है जिसकी कीमत ₹1200000 से ज्यादा की बताई जा रही है। पुलिस ने अपनी इस कार्रवाई में अंकित परमार निवासी एरोंड्रम और सुनील परिहार निवासी हातोद को गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर जेल भेज दिया है।

Exit mobile version