अवैध रूप से नशीली भांग की गोलियां बनाने एवं पैकिंग करने वाली फैक्ट्री पर क्राइम ब्रांच इंदौर की छापामार कार्यवाही।

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

✓थाना अन्नपूर्णा क्षेत्र के विश्वकर्मा नगर में “तरंग” विजयवती आयुर्वेदिक औषधि के नाम से बनाई जा रही थी अवैध भांग की गोलियां।

✓ कार्यवाही में लगभग 08 क्विंटल (बाजार मूल्य अनुमानित कीमत करीब 02 लाख रुपए) की सामग्री बरामद ।

✓ फैक्ट्री में भांग बनाने की एवं पैकेजिंग हेतु सभी मशीनों सहित फैक्ट्री को किया सील।

✓अवैध रूप से तैयार तरंग भांग की गोलियों को पैकिंग कर देश के विभिन्न राज्यों में किया जाता था सप्लाई।

- Advertisement -

इंदौर – क्राइम ब्रांच इंदौर टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई की थाना अन्नपूर्णा क्षेत्र के विश्वकर्मा नगर में “तरंग” विजयवती आयुर्वेदिक औषधि के नाम से कुछ लोग अवैध रूप से भांग की गोली बनाकर, पैकिंग करके विक्रय हेतु बना रहे है।

जिस पर क्राइम ब्रांच और थाना अन्नपूर्णा पुलिस के द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए उक्त फैक्ट्री पर छापामार कार्यवाही की गई । फैक्ट्री में उपस्थित आरोपी मालिक आरोपी (1)गोपाल धनोतिया निवासी मल्हारगंज इंदौर पकड़ा व पूछताछ एवं फैक्ट्री की नियमानुसार तलाशी लेने पर उक्त फैक्ट्री में भारी मात्रा में कच्ची भांग एवं “तरंग विजयवती आयुर्वेदिक औषधि” के नाम से पैकेटों में भरी अवैध भांग की गोलियों मिली, साथी ही पैकिंग करने हेतु कई तरह के मशीनें भी होना पाई गई। आरोपी से अवैध रूप से भांग की गोलियों की पैकिंग के संबंध में लाइसेंस एवम अन्य दस्तावेजों के संबंध में पूछने पर नही होना बताया ।

आरोपी की फैक्ट्री से करीब 08 क्विंटल अवैध भांग (बाजार मूल्य अनुमानित कीमत करीब 02 लाख रुपए) जप्त एवं फैक्ट्री को सीलबंद करते हुए आरोपी के विरुद्ध थाना अन्नपूर्णा में आबकारी अधिनियम के तहत् अपराध पंजीबद्ध करते हुए, विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

Exit mobile version