अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले आरोपियों के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है इसी कड़ी में भंवर कुआ पुलिस ने डोडा चुरा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है जिस पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है जानकारी देते हुए एडिशनल डीसीपी क्राइम ब्रांच राजेश दंडोतिया ने बताया कि सूचना मिली थी कि क्षेत्र के नानक नगर में रहने वाले राजेंद्र उर्फ राजू पिता गुरु चरण सिंह द्वारा रतलाम से ऑर्डर देकर डोडा चूरा बुलवाया गया है सूचना के बाद सूचना के बाद बताए गए हुलिये के आधार पर आरोपी को पकड़ा जिसके पास से ढाई किलो डोडा चूरा बरामद किया है जिसकी कीमत ₹15000 बताई जा रही है पकड़े गए आरोपी के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू की है

Exit mobile version