अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करते दो बदमाशो को गिरफ्तार किया

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

आपरेशन प्रहार के तहत् थाना परदेशीपुरा पुलिस ने कार्यवाही करते हुवे अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले दो बदमाशो को गिरफ्तार किया, आरोपियों के कब्जे से 52 ग्राम ब्राऊन शुगर जप्त की

थाना प्रभारी पंकज द्विवेदी के अनुसार थाना पुलिस द्वारा भंडारी ब्रिज के पास वाहन चेकिंग अभियान चलाया था तभी दो बाइक सवार युवक पुलिस को देखकर भागने लगे थाना पुलिस ने घेराबंदी कर दोनो युवक को पकड़ा जब दोनो ही युवक की तलाशी ली गई तो उनके पास से अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर पाई गई थाने लाकर जब दोनो से पूछताछ की गई तो दोनो आरोपियो ने बताया कि अवैध ब्राउन शुगर राजस्थान के प्रतापगढ़ से लाना बताई आरोपीयो ने पूछताछ में अपना नाम आनन्द नाइक ऊर्फ डॉन निवासी गौरी नगर और राकेश चौहान निवासी गोमा की फैल होना बताया दोनो ही आरोपियों से क़रीब 52 ग्राम ब्राऊन शुगर जप्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज़ किया

Exit mobile version