अवैध मादक पदार्थों की गतिविधियों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही के तहत, 1 किलो 200 ग्राम अवैध गांजे के साथ 2 आरोपी, पुलिस थाना भँवरकुआं की गिरफ्त में।

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read

▪️ बदमाश चिल्ड वॉटर (पानी) के केम्पर में गांजा रखकर, भँवरकुआं क्षेत्र में छात्रो को बैचने की रहती थी योजना ।

▪️ आरोपी है आदतन प्रवृति के बदमाश, जिनके विरुद्ध पूर्व में भी कई अपराध हैं पंजीबद्ध ।

इंदौर पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों की गतिविधियों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही के तहत, पुलिस थाना भवरकुआं द्वारा अवैध मादक पदार्थ के क्रय–विक्रय व इनकी गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियो के संबंध मे गोपनीय रुप से लगातार असूचना संकलन कर, क्षेत्र के छात्रों को अवैध गांजा बेचने वाले दो आरोपियों को पकड़ा गया है।

इसी अनुक्रम में भँवरकुआं चौराहा के पास सर्विस रोड पर गश्त करते समय पुलिस को एक काले रंग की मोटरसाईकिल पर एक पानी का केम्पर लिये संदिग्ध खडे दिखाई दिये, जो पुलिस को देखकर भागने लगे जो हाडबडाहट में मोटरसाईकिल सहित गिर गये। गिरने से उनके पास रखें पानी के केम्पर की ढक्कन खुलने से पानी के केम्पर में रखा सामान जो कि अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला।

- Advertisement -

पुलिस ने उन दोनों संदिग्धों को पकड़ा जिन्होनें पूछताछ करते अपना नाम 1- संजय दांगी निवासी ग्राम जिला राजगढ हाल निवास भँवरकुआं इन्दौर 2- राजू गौड निवासी जूनी इन्दौर बताया।
मौके से बदमाशो के कब्जे से 1 किलो 200 ग्राम मादक पदार्थ (गांजा) मिला जिसे एक मोटरसाईकल सहित पुलिस ने जप्त कर, आरोपियो के विरुद्ध थाना भँवरकुआं पर अपराध धारा 8/20 एम.डी.पी.एस. एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। पूछताछ पर आरोपियों ने पानी के कैंपर में अवैध गांजा रख क्षेत्र के छात्रों एवं लोगों को उक्त अवैध गांजा सप्लाई करना स्वीकार किया है।

आरोपियों की अपराधिक जानकारी निकालने पर आरोपी संजय दांगी के विरुद्ध मारपीट का एक अपराध तथा आरोपी राजू गौड के विरुद्ध लडाई झगड़ा मारपीट, जुऑ एक्ट, डकैती की तैयारी के जैसे पूर्व में कुल 4 अपराध पंजीबद्ध पाए गए हैं।

पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है जिनके विरुद्ध विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है साथ ही आरोपियों से अन्य वारदातों एवं अवैध मादक पदार्थों के स्त्रोत आदि के संबंध में भी विस्तृत पुछताछ की जा रही है ।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी भँवरकुआं शशिकांत चौरसिया से सउनि. मधुकर विश्वकर्मा, प्रआर. 3100 इमरान, आर. कमलेश चौरे, आर. कृष्णचन्द शर्मा, आर. राहुल उपाध्याय की सराहनीय भूमिका रही ।

Exit mobile version