पुलिस द्वारा लगातार अवैध मादक पदार्थ की खरीद-फरोख्त करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है वही मल्हारगंज पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर एक आरोपी को अवैध भांग के साथ गिरफ्तार किया है इस पर आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
मामला मल्हारगंज थाना क्षेत्र का है जहां पुलिस को सूचना मिली थी कि जिंसी हॉट मैदान पर रिंकू वर्मा नामक युवक भांग लेकर खड़ा है मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घेराबंदी कर रिंकू को पकड़ा जिसकी तलाशी लेने पर उसके पास से 1 किलो 50 ग्राम भांग पुलिस को मिली मौके पर ही पुलिस ने आरोपी रिंकू को गिरफ्तार किया जिसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
