अवैध उत्खनन मामले में भूमाफिया चंपू अजमेरा पर 32 लाख का जुर्माना

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के ग्राम मुंडला नायता में जिला प्रशासन ने अवैध उत्खनन मामले की जांच के बाद की कार्रवाई। इंदौर जिला प्रशासन द्वारा भूमाफिया पर लगातार कार्रवाई जारी है।भूमाफिया की अवैध कालोनियों पर कार्रवाई के साथ ही अवैध उत्खनन के मामले में भी कार्रवाई की जा रही है।ऐसे ही अवैध उत्खनन के मामले में भूमाफिया चंपू अजमेरा पर जिला प्रशासन ने 32 लाख से ज्यादा का जुर्माना लगाया है।

दरअसल, इंदौर के ग्राम मुंडला नायता स्थित ग्रींस सैटेलाइट हिल्स कालोनी में निजी भूमि पर खनिज मुरम का अवैध उत्खनन किए जाने की शिकायत के आधार पर स्थल निरीक्षण किया गया। मौके पर चार गड्ढों से 2177.634 घनमीटर मुरम उत्खनन पाया गया। कालोनी में उपस्थित सुपरवाइजर और पोकलेन आपरेटर के बयान लेकर प्रकरण कायम किया गया था। अपर कलेक्टर अभय बेडेकर ने बताया कि अवैध उत्खनन की रायल्टी राशि 10882 रुपये का 15 गुणा अर्थदंड 16 लाख 33 हजार 230 रुपये लगाया गया। वहीं, पर्यावरण क्षतिपूर्ति का 16 लाख 33 हजार 230 अर्थदंड लगाया गया। इस तरह कुल 32 लाख 67 हजार 460 रुपये का दंड लगाया गया।

Exit mobile version