अज्ञात वाहन ने मारी युवक को टक्कर युवक की घटनास्थल पर मौत

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर शहर में लगातार सड़क हादसे रुकने का नाम ही नहीं ले रहे हैं ऐसा ही एक मामला इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र का सामने आया है जहां गोविंद नगर खार्चा के पास तिवारी कॉम्प्लेक्स में एक युवक को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी इसमें युवक की घटनास्थल पर मौत हो गई थी फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुटी है

दरअसल पूरा मामला इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र का है अतीक यादव गोविंद नगर खार्चा ब्रिज के पास तिवारी कॉम्प्लेक्स से काम से लौटकर अपने घर की ओर जा रहा था तभी पीछे से तेज रफ्तार वाहन ने 17 वर्ष अतीक यादव को जोरदार टक्कर मार दी जिसमें अतीक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी वहीं आसपास के लोगों ने तुरंत परिजनों को सूचना दी सूचना के बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुटी हुई है

Exit mobile version