इंदौर शहर में लगातार चोरी के मामले रुकने का नाम ही नहीं ले रहे हैं ऐसा ही एक मामला इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र का सामने आया है जब फरियादी ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है पुलिस ने मामला पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है
दरअसल पूरा मामला इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र का है जहां श्रद्धा पुरी कॉलोनी में रहने वाली सीमा ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है सीमा पूरे परिवार के साथ जब शादी समारोह में शामिल होने गए थे तभी रात के समय अज्ञात बदमाश द्वारा घर का ताला तोड़ा गया और अलमारी में रखे सोने चांदी के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ किया है वहीं फरियादी ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है पुलिस आसपास के लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है
